[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
बिजली निजीकरण के खिलाफ इंजीनियर्स फेडरेशन ने कसी कमर, विधेयक वापस वापस लेने की मांग
आइसलैंड में तीन मच्‍छरों का मिलना, जलवायु परिवर्तन का कितना बड़ा संकेत है?
NEET PG 2025 काउंसलिंग में बदलाव,चॉइस भरने की आखिरी तारीख बढ़ी
अस्पताल के बाहर कचरे डिब्बे के पास 5-6 माह का भ्रूण मिला, पुलिस कर रही CCTV से जांच
अब हर टेक कंपनी को माननी होंगी Do No Harm गाइडलाइंस, भारत सरकार का फैसला
क्रेशर संचालक की गुंडागर्दी, डीजल-पेट्रोल चोरी के शक में दो युवकों पाइप-रस्‍सी से बांधकर पिटाई
एयर इंडिया प्‍लेन हादसे के लिए पायलट जिम्‍मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा…‘1937 में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए गए’  
डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?
दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम की खराबी से 300 उड़ानें लेट, GPS स्पूफिंग से पायलट परेशान
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता, संघ के प्रस्‍ताव पर बीजेपी की मुहर, कल 12.35 बजे शपथ, प्रदेश की चौथी म‍हिला मुख्‍यमंत्री

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: February 19, 2025 8:06 PM
Last updated: March 6, 2025 3:32 PM
Share
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान हो गया है। राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा ने मान लिया है। विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। प्रवेश वर्मा डिप्‍टी सीएम होंगे। वहीं, विजेंद्र गुप्‍ता विधानसभा अध्‍यक्ष होंगे। विधायक दल की बैठक से पहले पर्यवेक्षकों ने विधायक प्रवेश वर्मा और सतीश उपाध्याय के साथ अलग-अलग बैठक की। पर्यवेक्षकों ने एक-एक करके सभी विधायकों से बातचीत की। रेखा गुप्‍ता केंद्र शासित प्रदेश दिल्‍ली की चौथी मुख्‍यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्‍वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्‍यमंत्री रहीं हैंं।

नाम के ऐलान होने के बाद रेखा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, रविशंकर प्रसाद और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा करती हूं। मैं अपने सभी विधायकों का धन्यवाद अदा करती हूं। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब 30 हज़ार वोट से हराया था। वह इसी सीट पर 2020 के चुनाव में मामूली अंतर से हार गईं थीं। रेखा गुप्ता दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों के सामने रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा के नाम का प्रस्ताव दिया। नौ लोगों ने उनके नाम का अनमुमोदन किया। अब हम सब राजभवन जा रहे हैं। वहां सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

नाम का ऐलान होने से पहले भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने कहा था – भाजपा में सीएम पद का कोई भी दावेदार नहीं है। यह सब पार्टी तय करती है, जिसे भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी के सीएम के साथ दिल्ली में एक नया अध्याय शुरू होगा। दिल्ली बहुत सारे विकास कार्यों के साथ एक नई कहानी लिखेगी, लोगों को अधिकार मिलेंगे, सभी काम होंगे। कल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बहुत उत्साह है। लोग इसमें शामिल होना चाहते हैं। हमारे पास बहुत सारी विकास योजनाएं हैं और समय आ गया है। 26 साल बाद दिल्ली अपनी क्षमता का एहसास करने के लिए तैयार है।

मुख्‍यमंत्री – उपमुख्‍यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। दिल्‍ली मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके थे कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बता दें कि 5 फरवरी को दिल्‍ली की 70 सीटों में चुनाव के लिए मतदान हुए थे। 8 फरवरी को रिजल्‍ट आया, जिसमें भाजपा के 48 और आम आदमी पार्टी के 22 विधायकों ने जीत दर्ज की है।

TAGGED:Big_NewsPravesh VermaRekha Gupta
Previous Article Freedom or chaos
Next Article विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, बलौदाबाजार हिंसा केस में अगस्‍त से थे जेल में
Lens poster

Popular Posts

संविधान के आगे 208 नक्‍सलियों का सरेंडर, सीएम के सामने डाले हथियार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित एक समारोह में आज जगदलपुर में 208 नक्‍सलियों…

By Lens News

ओम बिड़ला के OSD राजीव दत्ता पर मानव तस्करी के आरोप में हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) के ओएसडी राजीव दत्ता पर राजस्थान हाईकोर्ट…

By Lens News Network

जीएसटी 2.0: आखिरकार करना पड़ा बदलाव

जीएसटी काउंसिल की 56 वीं बैठक में सर्वसम्मति से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की…

By Editorial Board

You Might Also Like

ONE BIG BEAUTIFUL BILL
दुनिया

ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास, अमेरिका के लिए तोहफा या नई चुनौतियां?

By पूनम ऋतु सेन
Turkish journalists arrested
दुनिया

पैगंबर मुहम्मद के कथित विवादास्पद कार्टून को लेकर तुर्किए में बवाल, चार पत्रकार गिरफ्तार

By अरुण पांडेय
America shutdown
दुनिया

तो क्‍या ट्रंप सरकार का बड़ा सिरदर्द साबित होगा अमेरिका में शटडाउन?

By The Lens Desk
mehul choksi arrested
दुनिया

गिरफ्तार होते ही मेहुल ने खुद को बताया बीमार, 13850 करोड़ का फ्रॉड कर था फरार

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?