[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम की खराबी से 300 उड़ानें लेट, GPS स्पूफिंग से पायलट परेशान

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 7, 2025 2:01 PM
Last updated: November 7, 2025 9:04 PM
Share
SHARE

Delhi Airport Flights Delay: 7 नवंबर शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हजारों यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी ने करीब 300 उड़ानों को प्रभावित किया। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से अपील की है कि अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार चेक करें।

खबर में खास
ATC सिस्टम की खराबी में क्या हुआ, कैसे हुआ?एयरलाइंस ने यात्रियों, अपडेट चेक करते रहने की अपीलGPS स्पूफिंग से फर्जी सिग्नल मिले, पायलट परेशान

ATC सिस्टम की खराबी में क्या हुआ, कैसे हुआ?

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम से ही मुश्किलें शुरू हो गईं। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को फ्लाइटों के शेड्यूल की ऑटोमैटिक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसका कारण ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई खराबी बताई जा रही है। यह सिस्टम हवाई जहाजों के रूट,ऊंचाई, ईंधन, टेकऑफ-लैंडिंग के समय और मौसम अपडेट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां रीयल-टाइम में पायलटों, ग्राउंड स्टाफ और दूसरे एयरपोर्ट्स तक पहुंचाता है। जब यह सिस्टम ठप हो गया, तो कंट्रोलर्स को पुराने डेटा के आधार पर हाथ से शेड्यूल तैयार करने पड़े।

इसका नतीजा ये हुआ कि कई उड़ानें एक घंटे या उससे ज्यादा लेट हो गईं। फ्लाइट ट्रैकिंग साइट Flightradar24 के आंकड़ों से पता चलता है कि गुरुवार को ही 513 फ्लाइटें प्रभावित हुई थीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारी तुरंत सुधार के लिए जुटे हुए हैं लेकिन यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है।

ATC को आसमान का ‘ट्रैफिक पुलिस’ कहा जाता है। यह जमीन पर खड़े विमानों से लेकर हवा में उड़ते जहाजों तक सबको निर्देश देता है। AMSS के बिना काम करना कंट्रोलर्स के लिए बोझ बढ़ा देता है, देरी तो होती ही है, साथ ही भीड़ और छोटी-मोटी गलतियों का खतरा भी मंडराने लगता है।

एयरलाइंस ने यात्रियों, अपडेट चेक करते रहने की अपील

इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी प्रमुख कंपनियों ने सोशल मीडिया और अपनी वेबसाइट पर एडवाइजरी जारी की। उन्होंने कहा कि ATC की समस्या से उड़ानों में देरी हो रही है इसलिए यात्री एयरपोर्ट ऐप या वेबसाइट पर स्टेटस देखें। AAI ने भी पुष्टि की कि तकनीकी टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।

GPS स्पूफिंग से फर्जी सिग्नल मिले, पायलट परेशान

इसके अलावा, दिल्ली के आसपास पिछले एक हफ्ते से GPS सिग्नल में फर्जी अलर्ट की शिकायतें आ रही हैं। इसे GPS स्पूफिंग कहते हैं – एक तरह का साइबर हमला, जहां नकली सिग्नल भेजकर नेविगेशन सिस्टम को भ्रमित किया जाता है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से 100 किमी के दायरे में ऐसी 100 से ज्यादा घटनाएं दर्ज हुई हैं।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को सूचना दे दी गई है। स्पूफिंग आमतौर पर सीमा क्षेत्रों या युद्ध वाले इलाकों में होता है, लेकिन दिल्ली जैसे व्यस्त हवाई क्षेत्र में ये चिंता की बात है। फिलहाल जांच जारी है और हालात सामान्य करने की कोशिशें की जा रहीं है।

TAGGED:Delhi Airport Flights DelayTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son कटरीना कैफ-विक्की कौशल बने पेरेंट्स, 43 साल की उम्र में कटरीना बनी मां
Next Article donald trump india visit डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?
Lens poster

Popular Posts

बजरंग दल के जिला संयोजक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों प्रार्थना सभा स्थल पर हंगामा मचाने वाले…

By Lens News

सड़क हादसे में तीन की मौत, सरकार ने दिया 5 लाख मुआवजा, कांग्रेस ने कहा 50 लाख दो?

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई तीन लोगों की मौत…

By अरुण पांडेय

गिनती से सामने आ सकता है नया जातीय इतिहास

राज्य का आधार संख्या है। संख्या के बिना उसका काम नहीं चलता है। कोई चीज…

By Editorial Board

You Might Also Like

Caste census
देश

देश में होगी जातिगत जनगणना, आखिरकार केंद्र सरकार हुई तैयार

By Lens News Network
Vitusha Oberoi passed away
देश

दिल्ली मिड डे की पूर्व संपादक वितुषा ओबेरॉय का टोरंटो में निधन

By Lens News Network
CJI BR Gavai
देश

जानिए कौन हैं जस्टिस गवई जो बने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश

By Lens News Network
DIG Harcharan Bhullar
देश

CBI के ट्रैप में फंसे पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरन भुल्लर के घर से करोड़ों नगदी और गहने बरामद

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?