[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
लेंस रिपोर्ट

आइसलैंड में तीन मच्‍छरों का मिलना, जलवायु परिवर्तन का कितना बड़ा संकेत है?

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: November 7, 2025 9:03 PM
Last updated: November 8, 2025 12:20 PM
Share
mosquitoes in Iceland
SHARE

लेंस डेस्‍क। mosquitoes in Iceland : आइसलैंड में तीन मच्छरों की मौजूदगी सिर्फ वहां की चिंता नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पर्यावरणीय बदलावों का संकेत है। इन कीटों का इस ठंडे द्वीप तक पहुंचना बताता है कि जलवायु परिवर्तन अब धरती के हर कोने को छू रहा है, चाहे अफ्रीका के गर्म रेगिस्तानी इलाके हों या यूरोप के बर्फीले पर्वत।

खबर में खास
जलवायु परिवर्तन और मच्छरों का फैलता प्रभावऔर कहां नहीं पाए जाते मच्छर ?

वैज्ञानिकों की राय है कि यदि कार्बन उत्सर्जन पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले समय में ऐसे हैरान करने वाले नजारे आम हो जाएंगे। यह मनुष्यों और अन्य जीवों के लिए बिल्कुल शुभ संकेत नहीं।

यह अभी साफ नहीं कि मच्छर आइसलैंड कैसे आए, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना ग्लोबल वार्मिंग की है, यानी धरती के बढ़ते तापमान की।

आइसलैंड उत्तरी गोलार्ध के अन्य क्षेत्रों की तुलना में चार गुना तेज गर्म हो रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में यहां का मई महीना अब तक का सबसे गर्म रहा, जिसमें तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया।

यूरोप के सबसे पश्चिमी छोर पर स्थित यह छोटा द्वीपीय राष्ट्र ग्रीनलैंड सागर और उत्तर अटलांटिक महासागर के बीच है। पहले इसे मच्छरों से पूरी तरह आजाद माना जाता था, मगर अब हालात बदल गए हैं। इस महीने पहली बार यहां मच्छर मिले हैं, कुल तीन, जिनमें दो मादा और एक नर शामिल है।

राजधानी रेक्याविक के निकट क्यॉस कस्बे में कीटों के शौकीन ब्योर्न हाल्टासन ने अपने बगीचे में ये तीन मच्छर देखे। स्थानीय अखबार मॉर्गुनब्लादिद को उन्होंने बताया कि मैं फौरन समझ गया कि यह कुछ अनोखा है, जो मैंने कभी नहीं देखा। देश के वैज्ञानिकों ने भी इसकी तस्दीक की है।

जलवायु परिवर्तन और मच्छरों का फैलता प्रभाव

रॉयटर्स और एपी की रिपोर्टों में वैज्ञानिकों के हवाले से बताया गया है कि मच्छरों की सक्रियता तापमान पर निर्भर करती है। 10 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच वे सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं।

वातावरण में 42 प्रतिशत से ज्यादा नमी उनके प्रजनन और भोजन को गति देती है। अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के 2020 के शोध में कहा गया है कि बदलते मौसम में गर्म और नम दिनों की बढ़ोतरी मच्छरों की संख्या बढ़ाने का बड़ा कारण बन सकती है।

आमतौर पर आइसलैंड में मई का तापमान 20 डिग्री से ऊपर नहीं जाता, और अगर जाता है तो सिर्फ दो तीन दिन। इस बार लगातार दस दिनों तक गर्मी बनी रही।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सिर्फ मौसमी आंकड़ों में नहीं बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र में बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है। मच्छर ठंडे खून वाले जीव हैं जो अपना तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर पाते। वे पहले से गर्म जगहों में रहते हैं, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग ने उन्हें नए ठिकाने दे दिए हैं। अब वे उन इलाकों में भी जीवित रह रहे हैं जो पहले उनके लिए अनुकूल नहीं थे, जैसे आइसलैंड।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ता तापमान और नमी ने मच्छरों के लिए जीवित रहने और संतान बढ़ाने का सबसे उपयुक्त माहौल बना दिया है।

और कहां नहीं पाए जाते मच्छर ?

अंटार्कटिका में मच्छर बिल्कुल नहीं पाए जाते। यह पूरी तरह मच्छर मुक्त महाद्वीप है और धरती का इकलौता ऐसा महाद्वीप जहां अब तक कोई मच्छर नहीं मिला। साल भर बर्फीला रहता है और हर जगह तापमान शून्य से नीचे।

फरोए द्वीप समूह डेनमार्क के अधीन उत्तरी अटलांटिक में आइसलैंड और नॉर्वे के बीच स्थित है। यहां स्थायी मच्छर आबादी नहीं है। ठंडी हवाएं और तेज समुद्री झोंके उन्हें उड़ने या ठहरने नहीं देते। साल में 300 से अधिक दिन बारिश या तेज हवा चलती है जिससे लार्वा विकसित नहीं हो पाता।

ग्रीनलैंड यह देश भी करीब करीब मच्छर मुक्त है। हालांकि दक्षिणी हिस्सों में गर्मियों में कुछ मच्छर दिखते हैं। देश के 80 प्रतिशत बर्फीले क्षेत्र में मच्छर नहीं पनप सकते क्योंकि पानी और मिट्टी ज्यादातर समय जमी रहती है। इसे मच्छर मुक्त देशों में गिना जाता है।

सेशेल्स मॉरीशस और मालदीव के कुछ द्वीप ये गर्म इलाके हैं मगर कुछ छोटे द्वीप प्राकृतिक रूप से मच्छर रहित हैं। मच्छरों को अंडे देने के लिए मीठा या स्थिर पानी चाहिए जो इन द्वीपों पर नहीं है, सिर्फ खारा समुद्री पानी या बहते स्रोत। हालांकि पर्यटन और मानवीय गतिविधियों से अब कई द्वीपों में मच्छर आने लगे हैं।

TAGGED:Climate ChangeLatest_Newsmosquitoes in Iceland
Previous Article JNU student union elections जेएनयूः लेफ्ट की जीत, आरएसएस की हार
Next Article power privatization बिजली निजीकरण के खिलाफ इंजीनियर्स फेडरेशन ने कसी कमर, विधेयक वापस वापस लेने की मांग
Lens poster

Popular Posts

झारखंड शराब नीति घोटाले की सीबीआई जांच के लिए छत्‍तीसगढ़ सरकार ने क्‍यों की सिफारिश ?

रायपुर। झारखंड में शराब नीति को लेकर हुए कथित घोटाले की जांच केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो…

By Lens News

विक्रम भट्ट गिरफ्तार, 30 करोड़ की बायोपिक धोखाधड़ी में साली के घर से पकड़े गए मशहूर फिल्ममेकर

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर Vikram Bhatt को रविवार दोपहर मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस…

By पूनम ऋतु सेन

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस खत्म, राज्यसभा में PM की जगह अमित शाह ने दिया जवाब, विपक्ष का वॉकआउट

नई दिल्ली। 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर संसद में बहस खत्म हो गई है। लोकसभा की…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

लेंस रिपोर्ट

नई दिल्ली  रेलवे स्टेशन हादसा : प्रयागराज के लिए हर घंटे जारी हो रहे थे 1,500 टिकट, नाकाम साबित हुए इंतजाम, मृतकों की संख्‍या 18

By The Lens Desk
Air India plane crash
देश

एयर इंडिया प्‍लेन हादसे के लिए पायलट जिम्‍मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट

By Lens News
Special session on Operation Sindoor
देश

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को 16 दल एकजुट

By Lens News Network
SIR
छत्तीसगढ़

SIR के लिए मतदाताओं को फोटो देना अनिवार्य नहीं, BLO खुद खींच सकेंगे फोटो

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?