[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा…‘1937 में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए गए’  

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: November 7, 2025 3:41 PM
Last updated: November 7, 2025 3:41 PM
Share
150 years of Vande Mataram
SHARE

नई दिल्‍ली। भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ 150 वर्ष का हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कई प्रमुख नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम की याद ताजा की, साथ ही कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गीत के आधे भाग को काटे जाने का मुद्दा उठाया और कांग्रेस की उस समय की सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यही निर्णय देश के बंटवारे की जड़ बना।

1937 में, ‘वंदे मातरम’ के महत्वपूर्ण पदों, उसकी आत्मा के एक हिस्से को अलग कर दिया गया था। ‘वंदे मातरम’ को तोड़ दिया गया था।

'वंदे मातरम' के इस विभाजन ने, देश के विभाजन के भी बीज बो दिए थे।

राष्ट्र-निर्माण के इस महामंत्र के साथ यह अन्याय क्यों हुआ, यह आज की पीढ़ी को जानना जरूरी… pic.twitter.com/8GQWWtwIoS

— BJP (@BJP4India) November 7, 2025

यह बात उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कही, जहां पूरे गीत के सामूहिक गायन से एक साल तक चलने वाले आयोजन की शुरुआत हुई। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर ‘वंदे मातरम’ का एक हिस्सा अलग कर दिया, जिससे समाज में फूट पड़ी और ब्रिटिशों की विभाजनकारी योजना को बल मिला। जिस दिन गीत को तोड़ा गया, उसी दिन भारत के विभाजन का आधार तैयार हो गया। यह बात उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर भी दोहराई थी।

मोदी ने आगे कहा, “1937 में ‘वंदे मातरम’ के टुकड़े कर दिए गए। इस विभाजन ने देश के बंटवारे के बीज बोए। राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र मंत्र के साथ ऐसा अन्याय क्यों हुआ? आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है, क्योंकि वही बांटने वाली सोच आज भी देश के सामने बड़ी चुनौती है।”

राष्ट्रगीत की यात्रा याद करते हुए मोदी ने कहा कि जो लोग राष्ट्र को सिर्फ भौगोलिक इकाई मानते हैं, उन्हें मां के रूप में देखना अजीब लग सकता है। लेकिन भारत अलग है, यहां मां जन्म देने वाली भी है, पालन करने वाली भी और संकट में संहार करने वाली भी।

विरोध की शुरुआत कैसे हुई?

कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने सबसे पहले गीत पर ऐतराज जताया। 1923 के कांग्रेस अधिवेशन में मशहूर गायक विष्णु दिगंबर पलुस्कर ने इसे गाया तो जौहर ने रोकने की कोशिश की। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।

1937 में मुस्लिम लीग और मोहम्मद अली जिन्ना के दबाव में कांग्रेस ने गीत से कुछ हिस्से हटाने का फैसला किया। 22 अक्टूबर 1937 को समीक्षा की घोषणा हुई और ज्यादातर भाग काट दिया गया। इसका विरोध हुआ, लेकिन अनसुना कर दिया गया। हटाए गए हिस्से में मां दुर्गा की प्रशंसा थी। मुस्लिम नेताओं का तर्क था कि पहले दो पदों में भारत माता का वर्णन है, लेकिन बाकी में हिंदू देवताओं का, इसलिए उन्हें निकाल दिया गया।

TAGGED:150 years of Vande MataramCongressPM ModiTop_News
Previous Article donald trump india visit डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?
Next Article Air India plane crash एयर इंडिया प्‍लेन हादसे के लिए पायलट जिम्‍मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
Lens poster

Popular Posts

बांग्लादेशी घुसपैठियों, एंबुलेंस की कमी पर छत्तीसगढ़ के सदन में आज हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में पीडब्ल्यूडी, पीएचई, नगरीय प्रशासन,…

By दानिश अनवर

नक्सलियों पर कार्रवाई की कांग्रेसी नेताओं ने की तारीफ, जानिए क्‍या बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर राज्य के गृहमंत्री विजय…

By अरुण पांडेय

अमेरिका में प्रदर्शन, नारे लगे, ‘ईरान से दूर रहो’

द लेंस डेस्‍क। अमेरिकी के ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले के विरोध में अमेरिका…

By Lens News Network

You Might Also Like

देश

समझिए… जनसंख्या के आधार परिसीमन हुआ तो क्‍या होगा सियासी नफा-नुकसान

By The Lens Desk
Hearing on SIR
देश

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में जिसे मृत बताया, उन दोनों को सुप्रीम कोर्ट लेकर पहुंच गए योगेंद्र यादव

By आवेश तिवारी
देश

45 दिन तक चले महाकुंभ का समापन, 65 करोड़ से ज्यादा लोगों के स्‍नान का दावा

By The Lens Desk
International Seed Treaty
देश

अंतरराष्ट्रीय बीज संधि में प्रस्तावित बदलाव से बायो-पायरेसी के खतरे ने बढ़ाई चिंता

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?