[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

संविधान के आगे 208 नक्‍सलियों का सरेंडर, सीएम के सामने डाले हथियार

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: October 17, 2025 3:12 PM
Last updated: October 17, 2025 3:54 PM
Share
Naxalites surrender
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित एक समारोह में आज जगदलपुर में 208 नक्‍सलियों से सरेंडर कर दिया। यह सरेंडर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव मौजूदगी में कराया गया।

खबर में खास
सीएम साय ने क्‍या कहा?110 महिलाओं और 98 पुरुषों का सरेंडरकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्‍या कहा थातस्‍वीरों में देखें सरेंडर

इन आयोजन को पूना मारगेम यानी पुनर्वास से पुनर्जीवन नाम दिया गया था। सरेंडर करने वालों में बड़ा नाम सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश उर्फ सतीश का है। सरेंडर के बाद नक्‍सलियों ने हथियार नीचे रख दिए और हाथ में गुलाब का फूल और संविधान प्रति थाम ली।

जगदलपुर में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे न केवल बस्तर और छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने आत्मसमर्पण करने वालों को बधाई दी और कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय की गई 31 मार्च 2026 की समयसीमा के तहत यह सामूहिक आत्मसमर्पण नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सीएम साय ने क्‍या कहा?

आत्मसमर्पण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नक्सलवाद ने क्षेत्र में लंबे समय तक अशांति फैलाई, लेकिन अब सरकार ने इसे खत्म करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि पुनर्वास नीति के जरिए भटके हुए लोगों को मुख्यधारा में लाने की अपील की गई थी, जिसका आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिला।

आत्मसमर्पण करने वालों को तीन साल तक आर्थिक सहायता, रोजगार के अवसर और नई उद्योग नीति के तहत विशेष प्रावधान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर अब तेजी से विकास की राह पर बढ़ेगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि माओवादी विचारधारा को त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत है। उन्होंने बताया कि 153 हथियारों के साथ 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें कई लोग पहले माओवादी संगठन में सक्रिय थे। शर्मा ने कहा कि इन लोगों के लिए पुनर्वास नीति की जानकारी दी जा रही है और सरकार उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं सहित हर तरह की मदद करेगी।

110 महिलाओं और 98 पुरुषों का सरेंडर

आत्मसमर्पण करने वालों में 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं, जो प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के विभिन्न स्तरों से जुड़े थे।

इन लोगों ने 153 हथियार जमा किए, जिनमें 18 एके-47, 1 यूबीजीएल, 23 इंसास राइफल, 17 एसएलआर, 4 कार्बाइन, 36 .303 राइफल और अन्य बंदूकें शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने वालों में कई प्रमुख नक्सली नेता भी शामिल हैं, जिनमें रूपेश उर्फ सतीश, भास्कर उर्फ राजमन मंडावी, रनिता, राजू सलाम, धन्नू वेट्टी उर्फ संटू और रतन एलम जैसे नाम हैं, जो अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर में लंबे समय तक सक्रिय रहे। आत्मसमर्पण के बाद मांझी चालकी समाज ने इन लोगों को अपने समुदाय में शामिल किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्‍या कहा था

इस सरेंडर कार्यक्रम से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर को नक्सली आतंक से मुक्त घोषित कर दिया था। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी घोषणा की थी।

वहीं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने बुधवार को छह करोड़ रुपये के इनामी माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ अभय ने 60 साथियों के साथ बंदूक छोड़ भारतीय संविधान की किताब थामी। इनसे करीब 50 हथियार भी मिले हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि 31 मार्च 2026 तक भारत नक्सल मुक्त हो जाएगा।

तस्‍वीरों में देखें सरेंडर

संविधान और गुलाब के साथ आत्‍मसमर्पित नक्‍सली।
सरेंडर के बाद ग्रुप फोटो।
सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश उर्फ सतीश
TAGGED:BastarBig_NewsNaxalites surrender
Previous Article Rahul Gandhi meets Hariom Valmiki family हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले राहुल गांधी, परिवार के दो विरोधाभासी वीडियो वायरल
Next Article DIG Harcharan Bhullar CBI के ट्रैप में फंसे पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरन भुल्लर के घर से करोड़ों नगदी और गहने बरामद
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट के नाम पर अब साहित्यकारों का जमावड़ा

नई दिल्ली/ रायपुर। जाने-माने कवि श्रीकांत वर्मा की जयंती पर बीते 18 सितंबर को नई…

By Lens News Network

जब गांधी ने श्रमिकों की मांग को लेकर, मोटरकार में बैठना छोड़ दिया

महात्मा गांधी के सत्याग्रह और अहिंसा की विचारधारा ने दुनियाभर के जनांदोलनों और संघर्षों को…

By The Lens Desk

बिहार चुनाव परिणाम: बिखरे विपक्ष की मौजूदगी में नवफासीवाद की बढ़त

सीपीआई (एमएल) रेड स्टार के पॉलिटिकल ब्यूरो ने बिहार चुनाव के नतीजों पर एक वक्तव्य…

By Editorial Board

You Might Also Like

CGMSC
छत्तीसगढ़

CGMSC ने 3 दवाओं को 3 वर्ष के लिए किया ब्लैकलिस्ट, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By दानिश अनवर
Accident
छत्तीसगढ़

डोेंगरगढ़ दर्शन करने पैदल जा रही युवती की सड़क हादसे में मौत

By Lens News
अन्‍य राज्‍य

छात्रों ने कहा कि पर्यावरण बचाओ तो बरसाई लाठियां

By The Lens Desk
Niti Aayog
छत्तीसगढ़

बस्तर बन रहा मेक ऑफ इंडिया का केंद्र, 2047 तक छत्तीसगढ़ को 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का दावा

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?