13 IAS का तबादला कर सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, शिखा राजपूत राज्य निर्वाचन में और किरण कौशल मंत्रालय में बिना विभाग के सचिव

IAS

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 आईएएस का तबादला आदेश गुरुवार रात को जारी किया है। नए आदेश के साथ राज्य के कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव हुआ है। शासन ने इसे बेहतर प्रशासन, सुचारू कार्यप्रणाली और विभागीय दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

2008 बैच की आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को चिकित्सा शिक्षा के आयुक्त के पद से हटाते हुए उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया है। इसी तरह लंबे समय से स्वास्थ्य महकमें की जिम्मेदारी संभाल रही 2009 बैच की डॉ. प्रियंका शुक्ला को शिक्षा विभाग में जिम्मेदारी मिली है। उन्हें समग्र शिक्षा का आयुक्त बनाते हुए पाठ्य पुस्तक निगम का एमडी बनाया गया है। उनकी जगह स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संजीव कुमार झा को सौंपी गई है।

इस आदेश में सबसे अहम 2009 बैच की ही आईएएस किरण कौशल की पोस्टिंग हैं। अब तक मार्कफेड और नान के एमडी की जिम्मेदारी संभाल रहीं किरण कौशल को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है, लेकिन उन्हें कोई विभाग नहीं मिला है। यह पोस्टिंग प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

देखें सूची

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now