भारत के कई राज्यों में बढ़ी ठण्ड, 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, ला नीना हवाओं का दिखेगा असर

November 10, 2025 12:24 PM
Weather update

Weather update: भारत के उत्तर और मध्य क्षेत्र में ठंड तेज हो चली है। भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं कई राज्यों में रात के तापमान को तेजी से गिरा देंगी। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ रही हैं जिससे रात का तापमान गिर रहा है। इन राज्यों में तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है:

राजस्थान
मध्य प्रदेश
हरियाणा
पंजाब
उत्तर प्रदेश

IMD ने विशेष रूप से किसानों और सुबह यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ठंड का असर सबसे ज्यादा राजस्थान में दिख रहा है। 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस, जो राज्य में सबसे कम रहा। अलवर, झुंझुनू, उदयपुर ने सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की।

मध्यप्रदेश और बिहार में भी बदला मौसम

मध्य प्रदेश में भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में तापमान तेजी से गिरा है। राजगढ़ में भी 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और कई जिलों में सीवियर कोल्ड वेव की स्थिति है।

बिहार, पंजाब और दक्षिण भारत भी ठंड की चपेट में

छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में भी कोल्ड वेव अलर्ट है। पेन्ड्रा में तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया। पंजाब में तापमान लगभग 2 डिग्री तक गिरा है, जबकि बिहार में ठंडी पश्चिमी हवाओं ने पटना का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस कर दिया।

यहां तक कि दक्षिण भारत का मशहूर हिल स्टेशन ऊटी भी ठंड की गिरावट महसूस कर रहा है जहां सुबह ओस की बूंदें जमने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्दी La Niña प्रभाव के कारण ज्यादा ठंडी हो सकती है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now