मौसम ने फिर ली करवट, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

December 7, 2025 12:35 PM
Weather Update

Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिन यानी 6 से 8 दिसंबर तक पूरे देश में मौसम करवट लेने की चेतावनी दी है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी की वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, जबकि दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश का खतरा बना हुआ है।

उत्तर भारत में शीतलहर, उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी

उत्तर प्रदेश में 6, 7 और 8 दिसंबर को शीतलहर चलेगी। कानपुर में शुक्रवार रात तापमान 4.2 डिग्री तक गिर गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। इटावा और मुजफ्फरनगर में भी पारा 5.4 डिग्री तक लुढ़क गया। दिल्ली-एनसीआर में भी अगले तीन दिन कष्टदायक ठंड और शीतलहर का येलो अलर्ट है। वहीं उत्तराखंड में 7-8 दिसंबर को कई जगहों पर भारी बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी केरल-कर्नाटक के तटीय इलाकों में 6 से 8 दिसंबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा (Very Heavy Rainfall) हो सकती है। बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी चेतावनी है। लोगों से घरों में रहने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी

IMD ने अंडमान सागर और अरब सागर में 6 से 8 दिसंबर तक तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और ऊंची लहरें चलने की संभावना जताई है। सभी मछुआरों को इन तीन दिनों तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।मौसम विभाग ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने और जरूरी इंतजाम करने को कहा है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now