मंत्री जी को याद ही नहीं रहा 50 साल पहले क्या हुआ था !

Viral video

बेमेतरा। भाजपा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को संविधान हत्‍या दिवस के रूप में मना रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मंडी प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल शामिल हुए। जब मीडिया ने उनसे कार्यक्रम के बारे में सवाल किया, तो मंत्री बघेल कार्यक्रम का नाम तक नहीं बता सके और आसपास के लोगों से पूछने लगे कि 50 साल पहले क्या हुआ था। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस दौरान मंत्री दयालदास बघेल न केवल कार्यक्रम का नाम भूल गए, बल्कि व्हाइट बोर्ड पर आपातकाल से संबंधित जानकारी भी सही ढंग से नहीं लिख पाए, जिसके चलते उनकी खासी किरकिरी हो रही है। कार्यक्रम में साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू और विधायक दीपेश साहू भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now