मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Violence in Sidhi

नेशनल ब्यूरो। भोपाल

मध्य प्रदेश के सीधी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर जश्न का माहौल अचानक हिंसा में बदल गया।अमिलिया क्षेत्र से शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और पुलिस के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि घटना में कई लोग घायल हैं।वहीं हालात को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घर में घुसे 50 नकाबपोशों ने की मारपीट

यह पूरा घटनाक्रम रैली शुरू होने के साथ ही विवाद में बदल गया. जानकारी के अनुसार, अंबेडकर जयंती पर रैली निकाली जानी थी, इसी बीच किसी ने बोलेरो रास्ते में खड़ी दी और अपना काम करने लगा। इस बात पर गुस्साए भीम आर्मी से जुड़े 50 से ज्यादा लोग अमिलिया में चालक के घर पहुंचे और पहले बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की. इसके बाद हमलावर घर में घुस गए और परिवार के कई लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस हमले में मनी शुक्ला (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है।

जबकि रमाकांत शुक्ला (लगभग 80 वर्ष), अर्चना शुक्ला (40 वर्ष) और उनकी बेटी दिव्यांश शुक्ला (22 वर्ष) भी घायल हुए हैं.।इस दौरान बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों को भी नहीं बख्शा गया और घर में जमकर तोड़फोड़ की गई

भीम आर्मी ने थाना परिसर में की तोड़फोड़

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं को घेरकर उनकी पिटाई कर दी।धीरे-धीरे दोनों पक्षों के विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और तनाव पूरे क्षेत्र में फैल गया।यह पूरा मामला यहीं नहीं थमा, बताया यह भी जा रहा है कि इसके बाद भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया. थाना परिसर में तोड़फोड़ की।बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचाया और थाना प्रभारी के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now