छत्तीसगढ़ की 41 विभूतियों को उपराष्ट्रपति ने राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

November 5, 2025 9:15 PM
Anurag Basu

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को राज्य की 41 विभूतियों और संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 34 राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे।

इस बार सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों से चयनित प्रतिभाओं की सूची जारी की थी, जिनमें शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, खेल, कृषि, सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले शामिल हैं।

हिंदी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बसु को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि राज्य के विकास में जनभागीदारी महत्वपूर्ण होती है। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, मेहनत और संस्कार देशभर में मिसाल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य अलंकरण पुरस्कार छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का माध्यम हैं। ये हमारे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्टता की राह दिखाते हैं।

देखिए सूची

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now