अमेरिका ने रूसी तेल टैंकर को किया जब्त

January 7, 2026 9:24 PM
us russia tensions


नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

अमेरिकी सेना ने बुधवार को वेनेजुएला के आसपास नौसैनिक नाकाबंदी से बचने के आरोपी रूसी ध्वज वाले एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया, यह कदम निश्चित रूप से मॉस्को को परेशान करेगा। अभी तक रूस की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। द लेंस इस मामले पर निगाह रखे हुए हैं।

प्रतिबंधित टैंकर बड़े पैमाने पर अमेरिका के तेल प्रतिबंध को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं । अमेरिकी सेना द्वारा बुधवार को एक दूसरे प्रतिबंधित टैंकर को भी पकड़े जाने की खब रहे।

अमेरिकी सेना की इस कार्रवाई से अमेरिका और रूस के बीच यूक्रेन शांति वार्ता जटिल हो सकती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि रूस पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए गुप्त टैंकरों के बेड़े का उपयोग करता है।

यह तनाव तब पैदा हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि काराकास लाखों बैरल तेल सौंप देगा, और ऊर्जा सचिव ने कहा कि वाशिंगटन वेनेजुएला की तेल बिक्री की निगरानी अनिश्चित काल तक करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now