ईरान-इजरायल के हमलों में UAE में एक मौत, ईरान में हजारों भारतीय छात्र फंसे, इजरायल में 20 हजार भारतीय मुसीबत में

March 1, 2026 12:03 AM

लेंस इंटरनेशनल डेस्क। मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव (US Israel-Iran War) का असर अब खाड़ी देशों तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में मिसाइल हमले के बाद एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मृतक भारतीय नागरिक था, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यूएई प्रशासन के मुताबिक राजधानी अबू धाबी में एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल को इंटरसेप्ट किया, लेकिन उसके मलबे के गिरने से एक “एशियाई नागरिक” की मौत हो गई। सरकारी बयान में राष्ट्रीयता का जिक्र नहीं किया गया है।

भारत के विदेश मंत्रालय और यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने अभी तक मृतक के भारतीय होने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि भारतीयों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

तनाव के बीच सबसे ज्यादा चिंता ईरान और इज़रायल में रह रहे भारतीयों को लेकर है।

ईरान में हजारों भारतीय छात्र मौजूद हैं — खासतौर पर तेहरान, मशहद और क़ोम जैसे शहरों में मेडिकल और टेक्निकल स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में हैं।

इजरायल में करीब 18 से 20 हजार भारतीय काम कर रहे हैं — जिनमें बड़ी संख्या केयरगिवर्स, हेल्थ वर्कर्स और आईटी प्रोफेशनल्स की है। तेल अवीव, यरुशलम और हाइफा प्रमुख केंद्र हैं।

यूएई में करीब 35 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं, जो इसे भारतीयों की सबसे बड़ी प्रवासी आबादी वाले देशों में से एक बनाता है।

भारतीय दूतावासों ने ईरान और इज़रायल में नागरिकों को घरों में रहने, बंकर के पास रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर एयर लिफ्ट की तैयारी भी रखी गई है।

फिलहाल यूएई में मृतक की राष्ट्रीयता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। क्षेत्रीय तनाव के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर सरकार की नजर बनी हुई है।

दुर्ब के पाम जुमेराह इलाके में धमाका

मध्य पूर्व से बेहद गंभीर खबर सामने आ रही है। इरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच अब दुबई के पांच सितारा होटल पर मिसाइल हमला हुआ है, जिसमें आग भड़क उठी है और क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया है।

दुबई के प्रतिष्ठित Fairmont The Palm होटल पर आज शाम इरानी मिसाइल का असर देखने को मिला।

पाम जुमेराह इलाके से अब हमले के विज़ुअल सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें आग और धुएँ के गुबार साफ देखे जा सकते हैं।

वीडियो में पाम जुमेराह के आसमान में रॉकेट इंटरसेप्शन के बाद धुआं उठता दिखाई दे रहा है। कुछ क्लिप्स में एक इमारत के पास आग की लपटें भी देखी जा सकती हैं।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now