केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन George Kurian ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी थे, जिनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था। भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाया था।

इस्तीफे की वजह

हालांकि इस्तीफे की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केरल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा के खराब प्रदर्शन को इस फैसले से जोड़ा जा रहा है। केरल में भाजपा मात्र 3 सीटें ही जीत पाई थी। कुरियन केरल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं और ईसाई समुदाय (सीरो-मालाबार कैथोलिक) से आते हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का मलयालम में अनुवाद करने के लिए भी काफी चर्चित रहे हैं। 2024 में उनकी मंत्री बनने को केरल में भाजपा की ईसाई समुदाय तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना गया था।

दो केंद्रीय मंत्रियों का टिकट कटाजॉर्ज कुरियन के अलावा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी राज्यसभा टिकट कट गया था। दोनों के टिकट कटने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें शुरू हो गई हैं। दक्षिण भारत में भाजपा को लगातार झटकेजॉर्ज कुरियन से पहले तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई भी हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। अन्नामलाई अब अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी में हैं। जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे से दक्षिण भारत में भाजपा की रणनीति और संगठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now