हम्‍पी में इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से गैंगरेप, तीन दोस्‍तों को नहर में फेंका, एक का शव मिला

April 16, 2025 7:56 PM

हम्पी। कर्नाटक के कोप्पल जिले में महिला दिवस के दिन ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हम्पी के पास दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया, जिनमें से एक इजरायली पर्यटक थी। हमलावरों ने उनके साथ मौजूद तीन पुरुषों पर भी हमला किया और उन्हें तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया। इनमें से एक पुरुष का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य घायल हैं।

यह घटना 6 मार्च की रात करीब 11:00 से 11:30 बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों में 27 वर्षीय इजरायली महिला और 29 वर्षीय एक भारतीय महिला शामिल हैं, जो एक होमस्टे चलाती हैं। उनके साथ ओडिशा, अमेरिका और महाराष्ट्र के तीन पुरुष पर्यटक भी थे।

हमलावरों ने पेट्रोल पंप का पता पूछा, मांगे पैसे

हमलावरों ने पहले पीड़ितों से पेट्रोल पंप का पता पूछा और पैसे मांगे। जब पीड़ितों ने उन्हें 20 रुपये दिए, तो उन्होंने 100 रुपये की मांग की। बहस बढ़ने पर हमलावरों ने पीड़ितों के साथ मारपीट की, तीनों पुरुषों को नहर में धकेल दिया और महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।

एफआईआर में चोरी, डकैती, रेप, गैंगरेप और हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी गई हैं। पीड़ितों में से ओडिशा निवासी एक पुरुष का शव 8 मार्च की सुबह झील से बरामद किया गया, जिसकी पहचान बिबाश के रूप में हुई है।

बेल्लारी के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस लोकेश कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। संदिग्धों की पहचान कर ली है। छह टीम गठित की गई हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now