रायपुर में कंटेनर के भीतर जिंदा जले दो लोग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Burn Death

रायपुर। राजधानी के अभनपुर इलाके में एक कंटेनर में आग लगने से दो लोग जिंदा जल (Burn Death) गए। वहीं दो लोगों ने भागकर जान बचाई। कंटेनर के भीतर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं।

जानकारी के अनुसार भारतमाला प्रोजक्ट में लगे शालीमार कंपनी के कंटेनर में आग लगी थी। कंटेनर का उपयोग मजदूरों के अस्थाई रूप से रहने के लिए उपयोग किया जा रहा था। सही तरीके से विद्युत व्यवस्था नहीं होने के कारण कंटेनर में आग लग गई थी।

खबर अपडेट की जा रही है…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now