हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई पर TS सिंहदेव बोले – खतरे में है रामगढ़ पहाड़ी

November 27, 2025 8:14 PM
Ramgarh Hill

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में करीब 17 सौ हेक्टेयर वन भूमि को गैर-वन प्रयोजन हेतु डायवर्ट करने की वन विभाग की अनुशंसा को पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दुखद बताया। टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया एक्स में एक वीडियो पोस्ट किया है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि रामगढ़ पहाड़ (Ramgarh Hill) केते खदान के 10 किमी की परिधि में है, इसके सभी दस्तावेज जमा करने के बाद पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी देना चिंताजनक है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 1700 हेक्टेयर जंगल के सफाए से रामगढ़ पहाड़ी जैसे पुरातात्विक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर स्थल को भारी क्षति पहुंचेगी। यह सिर्फ पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों के जीवन से जुड़ा सवाल है।

इसे पढ़ें : हसदेव अरण्य में साढ़े 4 लाख पेड़ों की कटाई को छत्तीसगढ़ सरकार की हरी झंडी

टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि ऐसी अनदेखी को लोग माफ नहीं करेंगे। उन्होंने विभाग के इस फैसले को रोकने के लिए कानूनी सलाह लेने की बात भी कही है।

उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले पर राहुल गांधी से भी चर्चा करेंगे, क्योंकि उन्हीं के स्पष्ट निर्देशों पर आदिवासी समुदाय की रक्षा के लिए पहले इन संवेदनशील क्षेत्रों में खनन रोका गया था।

इससे पहले टीएस सिंह देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि रामगढ़ पहाड़ी का धार्मिक महत्व है और खनन गतिविधियों के कारण पहाड़ी और मंदिर में दरारें आ रही हैं।

टीएस सिंह देव ने मुख्यमंत्री को 6 पन्नों का तथ्यात्मक पत्र लिखकर सरगुजा की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर रामगढ़ पर्वत को बचाने की गुहार भी लगाई थी। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि डीएफओ ने गलत जानकारी देकर एनओसी दी है।

यह भी पढ़ें : जिस पहाड़ी में कालीदास ने रची मेघदूत, उस पहाड़ी में क्यों पड़ रहीं दरारें?

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories