ट्रंप और मस्क की जिगरी दोस्ती टूटी, एक दूसरे पर आरोपों की बौछार

June 6, 2025 7:03 PM
America

नई दिल्ली। वाशिंगटन -टराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह एलन मस्क से “बहुत निराश” हैं क्योंकि टेक अरबपति, राष्ट्रपति के बड़े पैमाने पर कर और खर्च में कटौती पैकेज की आलोचना कर रहे हैं । ट्रंप ने कहा कि उनके और मस्क के बीच “बहुत अच्छे संबंध थे”, लेकिन “मुझे नहीं पता कि हमारे बीच अब भी अच्छे संबंध रहेंगे या नहीं।” ट्रम्प ने कहा कि सम्भवतः एलन मस्क ओवल ऑफिस से विदाई की वजह से ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जो कि स्वाभाविक है। America

मस्क ने कहा मेरे बिना हार गए होते ट्रम्प

अरबपति एलन मस्क ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की उपस्थिति में ट्रंप की बेइज्जती कर दी। जब ट्रंप फ्रेडरिक के साथ बैठक कर थे।उसी वक्त मस्क ने रियल-टाइम में अपनी प्रतिक्रियाएं पोस्ट कीं, और कहा कि उनके बिना “ट्रम्प चुनाव हार गए होते”।

ट्रंप बोले एलेन के बिना भी जीत जाता पेंसिल्वेनिया

एलोन मस्क ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कांग्रेस के रिपब्लिकन उनके समर्थन के बिना 2024 का चुनाव हार गए होते।
मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा , “मेरे बिना, ट्रम्प चुनाव हार गए होते, डेमोक्रेट्स सदन को नियंत्रित करते और रिपब्लिकन सीनेट में 51-49 होते।”
मस्क आज ओवल ऑफिस में ट्रम्प के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने के लिए उन्हें टेक अरबपति की जरूरत नहीं है।
ट्रंप ने कहा, “मैं एलन के बिना भी पेनसिल्वेनिया जीत जाता।” “मैं एलन से बहुत निराश हूँ।”

एलन के पैसों से ट्रंप ने जीता चुनाव

संघीय चुनाव आयोग के पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार, मस्क ने 2024 के चुनाव में 290 मिलियन डॉलर से ज़्यादा खर्च किए। इस बड़ी रकम का मुक़ाबला सिर्फ़ मुट्ठी भर प्रतिस्पर्धी मेगा डोनर ही कर पाए।

ट्रंप ने की शी जिनपिंग के साथ बातचीत

इससे पहले, ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच व्यापार पर लंबे समय से प्रतीक्षित फोन कॉल हुई , जिसके बारे में ट्रंप ने कहा कि इसका “बहुत सकारात्मक परिणाम निकला।” दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को अपने-अपने देशों में आने का निमंत्रण दिया। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ साथ मस्क से मिले थे। मस्क के स्टारलिंक ने भारतीय टेलीकॉम कंपनियों से समझौता भी किया था। यह देखने वाली बात होगी कि ट्रंप और मस्क के बीच खराब सम्बन्धों के बीच अन्य देशों में मस्क की प्रस्तावित परियोजनाओं का क्या होगा?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now