वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल पूरा, गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी पहली ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया?

January 1, 2026 3:58 PM
Vande Bharat Sleeper Train

नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे जल्द ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता (हावड़ा) के बीच चलेगी, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। संभावना है कि 17-19 जनवरी तक यह ट्रेन शुरू हो सकती है।  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन की जानकारी साझा की है। पहले की वंदे भारत ट्रेनें सिर्फ चेयर कार वाली थीं, जिनमें बैठकर ही यात्रा होती थी, लेकिन अब स्लीपर वर्जन में आरामदायक बर्थ रहेगी। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, 11 थ्री-टियर एसी, 4 टू-टियर एसी और 1 फर्स्ट क्लास एसी। इससे कुल 823 यात्रियों के लिए जगह होगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन की तस्‍वीरें जारी की हैं।

कितना होगा किराया

थ्री-टियर एसी :  लगभग 2,300 रुपये (खाना सहित)

टू-टियर एसी :  लगभग 3,000 रुपये

फर्स्ट एसी : लगभग 3,600 रुपये

ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। हाल ही में कोटा-नागदा सेक्शन पर हुए हाई-स्पीड ट्रायल सफल रहे। मंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में दिखाया कि 180 किमी/घंटा की रफ्तार पर भी पानी से भरे गिलास नहीं हिले, जो इसकी बेहतरीन स्थिरता और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को साबित करता है।

भविष्य की योजना के तहत अगले छह महीनों में 8 और स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें आएंगी, जिससे 2026 के अंत तक कुल 12 हो जाएंगी। आगामी सालों में 200 से ज्यादा ऐसी ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now