ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु एसआई की मौत, सीएम के हाथों मिलना था नियुक्ति पत्र

रायपुर। रायपुर के चन्द्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी राजेश कोसरिया की मौत हो गई। राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था।

दौड़ते समय तबियत हुई खराब

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनी एसआई राजेश कोसरिया का चयन सात सालों के लंबे इंतजार के बाद एसआई पद पर हुआ था। राजेश चन्द्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक सप्ताह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। कल सुबह ट्रेनिंग में अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया। दौड़ते वक्त राजेश की तबियत अचानक बिगड़ गई, उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री के हाथों मिलना था नियुक्ति पत्र

लगभग सात सालों के लंबे इंतजार के बाद एसआई अभ्यर्थी परीक्षा का रिजल्ट 2024 में जारी हुआ। जिसमें राजेश केसरिया का चयन एसआई के पद पर हुआ था। राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था।

परिवार जनों ने की जांच की मांग

ट्रेनी एसआई राजेश कोसरिया की मौत के बाद परिजनों ने जांच की मांग की है। परिवार जनों का कहना है कि मौत की सही वजह का पता लगाया जाए। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now