नेशनल ब्यूरो,नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना से चौंका देने वे खबर सामने आ रही है। बिहार विधानसभा (Bihar Vidhansabha) के बजट सत्र के चौथे दिन बड़ा हादसा होते-होते रह गया। दरअसल, विधानसभा स्पीकर सदन की कार्यवाही के लिए विधानसभा के अंदर जा रहे थे तभी भवन की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि वो इसकी चपेट में नहीं आए और बाल बाल बच गए। बता दें, बजट सत्र से पहले विधानसभा भवन का लाखों रुपए खर्च करके जीर्णोद्वार कराया गया था, फिर भी यह घटना घट गई। विशिष्ट विवरण की प्रतीक्षा है।
बिहार विधानसभा 1920 में बनकर तैयार हुई थी। इस ऐतिहासिक इमारत का डिज़ाइन प्रसिद्ध वास्तुकार ए. एम. मिलवुड ने तैयार किया था। यह भवन इटालियन पुनर्जागरण शैली में बना है।साल 2021 में इस भवन के 100 साल पूरे होने पर भव्य शताब्दी समारोह मनाया गया था, जिसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी शिरकत की थी। यह खबर अपडेट की जा रही है।











