छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा का मुद्दा पहुंचा मंत्री गडकरी के पास, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने दिया पत्र

June 2, 2025 10:55 AM
Nitin Gadkari

रायपुर। रायपुर और दुर्ग जिले की सीमा पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा का मामला परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास पहुंचा। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। उन्होंने टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली की जानकारी दी है। साथ ही परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा। Nitin Gadkari

मुलाकात के बाद विकास उपाध्याय ने कहा कि नागपुर में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निज निवास में कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराए जाने की मांग को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। नियम कंडिका का हवाला देते हुए बताया कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा का संचालन नहीं होना चाहिए। लेकिन, छत्तीसगढ़ में इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कुम्हारी टोल प्लाजा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में अन्य भी ऐसे टोल प्लाजा है जो 60 किलोमीटर के दायरे के अंतर्गत आते हैं और किस प्रकार इन अवैध टोल प्लाजा का संचालन हो रहा है। मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि हम बहुत जल्द कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कर देंगे एवं छत्तीसगढ़ के अन्य टोल प्लाजा की भी जानकारी मंगा कर उस पर भी निर्णय लेंगेl पूर्व में मंत्री जी द्वारा लोकसभा सदन ने कहा गया था कि 60 किलोमीटर के दायरे में दो तो प्लाजा का संचालन नहीं होगा लेकिन छत्तीसगढ़ में इन नियमो का पालन नहीं हो रहा है l

उन्होंने ने बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं। इन इस आंदोलनों में सहभागिता के लिए सत्ता पक्ष के सांसदों से भी सहयोग की मांग की गई थी l कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर चरण बद्ध आंदोलन भी किए जा रहे हैं। NHAI के दफ्तर का घेराव, छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों को समर्थन हेतु पत्र, जनता के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर टोल प्लाजा बंद कराए जाने समर्थन, टोल प्लाजा में प्रदर्शन के साथ अलग अलग तरीके से आंदोलन  लगातार किए जा रहे हैं l अगर शीघ्रातिशीघ्र कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने का निर्णय नहीं लिया गया। छत्तीसगढ़ के अंतर्गत और भी अन्य 60 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 2 तो प्लाजा का संचालन जो हो रहा है, उसको बंद नहीं किया जाता है। तो दिल्ली स्थित जंतर- मंतर में छत्तीसगढ़ रायपुर से जाकर धरना दिया जाएगा एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र नागपुर में उनके निवास में प्रदर्शन किया जाएगा l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories