मुंबई में हत्या कर फरार आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन में घेर कर पकड़ा गया, शव के टुकड़े कर हावड़ा एक्सप्रेस से भाग रहा था आरोपी

Murder

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई में युवक की हत्या (Murder) कर शव के टुकड़े करने वाले आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान आवेश मुस्तफा कर्णी के रूप में हुई है। आरोपी मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद हावड़ा एक्सप्रेस से फरार हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विभिन्न राज्यों की पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी किया था।

सूचना मिलने के बाद जीआरपी रायपुर ने रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी शुरू की। देर रात प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर घेराबंदी कर आरोपी को ट्रेन से उतरते ही दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुंबई के शिवाजी नगर थाना में हत्या और अपहरण का मामला दर्ज है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने युवक की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी।

गिरफ्तारी के बाद जीआरपी रायपुर ने आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories