पूजा-पाठ को लेकर विवाद के बाद पोलमपल्ली में तनाव, ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़ का आरोप, समझाइश के बाद मामला शांत

Bastar

सुकमा। छत्तीसगढ़ के Bastar के सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव में मंगलवार को पूजा-पाठ को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान तीन ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर हालात को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, धान बुआई के अवसर पर आयोजित पूजा-पाठ को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बढ़कर तनाव में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान तीन ईसाई परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचाया गया।

घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की।

मीणों के अनुसार, करीब 10 वर्ष पहले गांव के तीन परिवारों ने ईसाई धर्म अपनाया था। इसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बनी थी। लगभग छह वर्ष पहले ग्रामीणों की बैठक में आपसी सहमति से एक समझौता हुआ था, जिसके तहत इन परिवारों के सार्वजनिक रूप से पूजा-पाठ करने को लेकर कुछ शर्तें तय की गई थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार का विवाद भी इसी मुद्दे से जुड़ा था।

पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और विवाद फिलहाल समाप्त हो गया है। अधिकारियों के अनुसार गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories