रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, पांच दिन पहले बेटे की भी हुई थी मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके पांच दिन पहले महिला के बेटे की भी मौत हो गई थी। महिला और बेटे की मौत को लेकर महिला के परिजन तंत्र– मंत्र के चलते हत्या की आशंका जाता रहें है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति, ससुर और दो बच्चों के साथ सदर बाजार स्थित घर में रहती थी। महिला के पति प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती इलाके में सोने– चांदी की दुकान है। रविवार की सुबह घर के तीसरी मंजिल में स्थित स्टोर रूम में महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में महिला ने अपने बेटे के पास आने की बात लिखी है। इसको लेकर मायके पक्ष के लोगों ने तंत्र मंत्र और हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले महिला के छोटे बेटे की मौत हो गई थी। मौत की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई थी। बच्चे का शरीर नीला पड़ा हुआ था। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल पाई है।

महिला का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि ये हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगा। सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसकी जांच कराई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories