सपा विधायक आजमी को भारी पड़ी औरंगजेब की तारीफ, विस से पूरे सत्र के निलंबित

April 16, 2025 7:57 PM

मुंबई। सपा विधायक अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ भारी पड़ गई है। महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से उन्‍हें को निलंबित कर दिया गया है।

आजमी, जो सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं, ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा तक फैली थीं।

 उन्होंने यह भी दावा किया था कि उस समय भारत का सकल घरेलू उत्पाद  विश्व का 24 फीसदी था और देश को “सोने की चिड़िया” कहा जाता था। उनके इस बयान के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया था।

आजमी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें देशद्रोह का आरोपी बनाने की मांग की। शिंदे ने कहा कि औरंगजेब वही शासक था जिसने मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज पर अत्याचार किए थे, इसलिए उसकी प्रशंसा करना निंदनीय है।

इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को एकनाथ शिंदे की पार्टी ने विधानसभा में उनके निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे बुधवार को बीजेपी विधायकों के समर्थन के बाद स्पीकर राहुल नार्वेकर ने मंजूरी दे दी।

इसके अलावा, शिंदे गुट की शिवसेना ने आजमी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मुंबई और ठाणे में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं। ठाणे में सांसद नरेश म्हास्के की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now