चांदी 20 हजार, सोना 7 हजार रुपए सस्ता, MCX में प्रॉफिट बुकिंग से बड़ी गिरावट

Share Market Today

बिजनेस डेस्क। होली के दिन वायदा बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

चांदी करीब 7 फीसदी टूटकर 20,000 रुपए सस्ती हुई और 2.58 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। सोमवार को यह 2.78 लाख रुपए पर थी।

इसी तरह सोना करीब 4 फीसदी गिरकर 7,000 रुपए सस्ता हुआ और 1.59 लाख रुप प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोमवार को यह ₹1.66 लाख पर था।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक यह गिरावट मुख्य रूप से वायदा बाजार में हुई भारी बिकवाली का नतीजा है।

होली के चलते मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहा। इससे पहले 2 मार्च को सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 1 किलो चांदी 23,000 बढ़कर रुपए 2.90 लाख पर पहुंच गई थी। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8,000 रुपए उछलकर 1.67 लाख रुपए पर पहुंच गया था।

यानी सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को बाजार ने तेज करेक्शन दिखाया।

सोमवार को अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों ने सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदा। इससे कीमतों में तेज उछाल आया।

लेकिन मंगलवार शाम जब MCX में ट्रेडिंग दोबारा शुरू हुई, तो निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी। एक दिन पहले आई तेज बढ़त के बाद बाजार में तकनीकी करेक्शन आया। होली के कारण कम ट्रेडिंग वॉल्यूम में उतार-चढ़ाव और तेज हो गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट घबराहट नहीं बल्कि शॉर्ट-टर्म रणनीतिक बिकवाली का परिणाम है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय तनाव जारी रहता है तो सोने-चांदी में फिर तेजी लौट सकती है। लेकिन ऊंचे स्तर पर समय-समय पर प्रॉफिट बुकिंग से उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now