बालोद । छत्तीसगढ़ में सेन समाज (sen samaj) ने एक ऐसा फैसला कर डाला है जो किसी भी व्यक्ति की निजी जिंदगी की स्वतंत्रता में बाधक है। समाज ने यह तय किया है कि उनके समाज के युवक युवतियां सगाई के बाद एकांत में बातें नहीं कर पाएंगे।समाज का कहना है कि यह फैसला कथित तौर पर बदलते सामाजिक परिवेश में रिश्ते टूटने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लिया गया है। निजी जिंदगी की पहरेदारी का यह फैसला समाज कि बालोद जिला इकाई ने सर्वसम्मति से लिया है। इस फैसले के मुताबिक सगाई के बाद और विवाह से पहले कोई भी लड़का या लड़की अपनी मंगेतर से एकांत में बात नहीं करेगा। बात करनी होगी तो परिवार वालों की मौजूदगी में ही अन्यथा नहीं ।
सेन समाज के पदाधिकारियों का मानना है कि इन दिनों सगाई के बाद और शादी से पहले फोन पर घंटों बातें करने का चलन बढ़ गया है और ऐसे भी मामले सामने आए हैं जब ऐसी बातचीत के दौरान युवक या युवती आपसी बातचीत में कुछ ऐसी बातें भी शेयर कर जाते हैं जो दूसरे को नागवार गुजरती हैं और रिश्ते टूट जाते हैं।कहा गया कि ऐसे ही मामलों को देखते हुए समाज ने यह फैसला किया है।
सेन समाज के युवक युवतियां को सगाई के बाद फोन पर एकांत में बात करने की मनाही







