मैं बच्चों के साथ लाठी खाती, NEET प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं सीमा पाहवा, बोलीं- इंसानियत जगाइए

Bollywood Supports Students नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) छात्र प्रदर्शन को अब बॉलीवुड अभिनेत्री सीमा पाहवा का खुला समर्थन मिला है। सीमा पाहवा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए छात्रों के साथ अपनी एकजुटता जताई और चुप रहने वाले सितारों पर तीखा हमला बोला।

सीमा पाहवा ने क्या कहा?

वीडियो में सीमा पाहवा ने कहा, “20, 21 और 22 तारीख… समझ नहीं आ रहा ये कैसे रुकेगा, कौन रोकेगा? क्योंकि इंसानियत खत्म हो गई है। बहुत से लोग अभी भी चुप बैठे हैं। आप अपनी जगह बचाने के चक्कर में चुप हैं। अवॉर्ड्स रुक जाएंगे, काम बंद हो जाएगा, इस डर से चुप हो रखा है?”

उन्होंने आगे कहा, “शर्म आनी चाहिए। इंसानियत तो जगाओ। उन बच्चों को देखो जो रो रहे हैं, बिलख रहे हैं, पिट रहे हैं। आपको उनसे कोई हमदर्दी नहीं हो रही? शर्म आनी चाहिए सबको।”

सीमा पाहवा ने शबाना आजमी की तारीफ करते हुए कहा: “मैं शबाना आजमी जी की फैन हो गई। उस उम्र में उन्होंने जाकर कंधे से कंधा मिलाया। मैं अगर अपनी समस्या से नहीं जूझ रही होती तो भाग जाती और उन बच्चों के साथ लाठी खाती।”

अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा: “मैं इन बच्चों के साथ हूं, इन परिवारों के साथ हूं, इस देश के साथ हूं।”

https://www.instagram.com/reel/DbFQpHhI2I2/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

कई सितारों का समर्थन

नीट विरोध प्रदर्शन को पहले ही शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा, दीया मिर्जा, जीनत अमान, प्रकाश राज समेत कई दिग्गज कलाकारों का समर्थन मिल चुका है। शबाना आजमी तो खुद जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों के साथ खड़ी हुई थीं। सीमा पाहवा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्रों के मुद्दे पर फिल्मी हस्तियों की बढ़ती भागीदारी से इस आंदोलन को नई ताकत मिलती दिख रही है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now