एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, जानिए कौन सी स्कीम की बंद ?

बिजनेस डेस्क।भारत के सबसे बड़े  वाणिज्यिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कस्टमर्स को एक बड़ा झटका दे दिया है। SBI ने अपनी खास एफडी स्कीम ‘अमृत कलश’ को बंद कर दिया है। इसमें निवेशक 31 मार्च 2025 तक ही निवेश कर सकते थे, अब बैंक ने बड़ा फैसला लेते हुए इसे बंद कर दिया है। SBI की ऑफिशियल वेबसाइट में 1 अप्रैल 2025 से ‘अमृत कलश’ स्कीम को बंद कर दिया गया है। इससे पहले SBI हर बार इस स्कीम को एक्सटेंड कर देती थी, लेकिन इस बार इसे एक्सटेंड नहीं करते हुए इसे बंद कर दिया गया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर आप इसमें निवेश कर चुके हैं तो आपका क्या होगा, आइये इसे समझते है।

निवेशकों का क्या होगा ?

जो निवेशक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृत कलश एफडी स्कीम में 31 मार्च 2025 तक निवेश कर चुके हैं, उन्हें चिंता करने की कोई  जरुरत नहीं है। उनकी जमा राशि और ब्याज पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। स्कीम की मैच्योरिटी के समय उन्हें उनकी पूरी राशि मिल जाएगी। इसमें मूल राशि और ब्याज दोनों शामिल होंगे, वापस मिल जाएगा।  इसलिए, जिन लोगों ने इस योजना में निवेश किया है, वे अपने निवेश को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं।


क्या थी अमृत कलश स्कीम ?

अमृत कलश स्कीम एक खास फिक्स्ड डिपॉजिट योजना थी, जिसमें निवेशक केवल 400 दिनों के लिए पैसे जमा करते थे। यह स्कीम लगभग 1 साल 2 महीने की अवधि के लिए थी। कस्टमर्स की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के कारण इसकी समय सीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी थी।

इस स्कीम के तहत नॉर्मल कस्टमर्स को 7.10 प्रतिशत  और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 प्रतिशत ब्याज मिल रहा था, जो सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों से 30 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा था। यह योजना घरेलू और NRI दोनों प्रकार के कस्टमर्स के लिए उपलब्ध थी और इसमें 2 करोड़ रुपए तक के टर्म डिपॉजिट शामिल थे।

कस्टमर्स अपनी ब्याज को मासिक, तिमाही, या छमाही आधार पर ले सकते थे, याफिर खास टर्म डिपॉजिट पर ब्याज मैच्योरिटी के समय मिलता था। इस स्कीम के तहत आयकर कानून के अनुसार TDS भी काटा जाता था, साथ ही इसमें लोन की सुविधा और समय से पहले धन निकालने की भी सुविधा दी जाती थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now