सैमसन नए फिनिशर : भारत T20 World Cup के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

March 1, 2026 11:17 PM
T20 World Cup

खेल डेस्क। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर नॉकआउट चरण का टिकट पक्का किया। अब टीम इंडिया 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 रन की पारी खेली। जेसन होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट हासिल किए।

एक समय 15 ओवर में विंडीज का स्कोर 125/4 था, लेकिन आखिरी 5 ओवरों में टीम ने 70 रन जोड़ दिए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों पर नाबाद 76 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 गेंदों पर 68 रन जोड़े।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली और एक छोर पर टिककर मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 35 गेंदों पर 58 रन की अहम साझेदारी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर सके और 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए।

सैमसन ने अलग-अलग बल्लेबाजों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं। तिलक वर्मा के साथ 42 रन, हार्दिक पंड्या के साथ 38 रन और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 रन की साझेदारी निभाई। सैमसन 97 रन बनाकर नाबाद लौटे और मैच के हीरो रहे।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now