नामांकन के बाद आरजेडी प्रत्याशी गिरफ्तार, झामुमो नहीं लड़ेगी चुनाव

October 20, 2025 10:18 PM
Satyendra Shah

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को एक बड़ा झटका लगा है। सासाराम विधानसभा के राजद प्रत्याशी सत्येंद्र शाह (Satyendra Shah) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज सत्येंद्र शाह सासाराम कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।

रोहतास पुलिस ने 2004 के पुराने मामले में सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं राजद समर्थकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया और थाने लेकर गई।

आरजेडी के प्रत्याशी के गिरफ्तार होने से पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सत्येंद्र शाह ने अपनी गिरफ्तारी के लिए विरोधियों को जिम्मेदार बताया है। उनके खिलाफ वारंट अदालत द्वारा जारी किया गया। अब देखना ये होगा कि इस मामले में पार्टी का क्या रवैया रहता है। हालांकि चुनावी रणनीतियों को बनाने में जुटीं सभी पार्टियों के बीच ये मामला काफी चर्चा में है। आखिरी समय में प्रत्याशी के गिरफ्तार होने की घटना ने आरजेडी को भी झटका पहुंचाया है।

कांग्रेस और RJD के साथ गठबंधन की समीक्षा करेगी झामुमो

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो ने भी आज एक बड़ा ऐलान कर दिया। झामुमो ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके अलावा झामुमो ने ये भी कहा है कि वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की ‘समीक्षा’ करेगी। बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच झामुमो ने राजद और कांग्रेस पर ‘राजनीतिक साजिश’ का आरोप लगाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now