सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का निधन

Dr. Dulichand Agarwal passes away

रायगढ़। अंचल के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व विधायक स्व. रामकुमार अग्रवाल के पुत्र डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का आज संध्या निजी निवास में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे।

डॉ. दुलीचंद अग्रवाल स्व. अमीचंद राहगीर के छोटे व स्व. इंजीनियर बाबूलाल अग्रवाल, डॉ. रमेश अग्रवाल (मुंबई), जयप्रकाश अग्रवाल, स्व. कैलाश अग्रवाल, डॉ. राजू अग्रवाल एवं स्व. अजय अग्रवाल के बड़े भाई थे। वे सुनील अग्रवाल (कुक्कू), अनिल अग्रवाल (चीकू) और निखिल अग्रवाल के पिता थे।

उनकी अंतिम यात्रा रविवार को किया जाएगा। अंतिम संस्कार कयाघाट मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories