चंदा चोरी से दुखी होकर राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। अयोध्या के Ram Mandir को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने चंदा चोरी को लेकर चिट्ठी लिखी है। जिसके बाद सियासी हलचलें तेज हो गई हैं।

इस चिट्ठी में उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि जिसने भी ये पाप किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

महंत नृत्य गोपाल दास ने इस पत्र में दावा किया कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वो हर उस व्यक्ति को सजा दिलाएंगे जो इस पाप में शामिल रहा है।

महंत नृत्य गोपाल दास के पत्र में क्या है

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने अपनी चिट्ठी में लिखा- ‘श्री रामलला सरकार जी के मंदिर में हुई दान चोरी से मैं काफी आहत हूं। जिसने भी ये पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुझे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है कि वो हर व्यक्ति को जो भी इस पाप से जुड़ा है उसको सजा दिलाएंगे।’

राजनीति न करने की कही बात

उन्होंने कहा कि ये करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रश्न है और मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए।महंत नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी ऐसे समय में आई है जब आज दोपहर तीन बजे श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में चढ़ावा चोरी से लेकर बीते वित्त वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर मंथन होना है।

ट्रस्ट की अहम बैठक जारी

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले से ट्रस्ट की छवि का काफी नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि इस बैठक में ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर अंतिम फैसला करेंगे। हालांकि इससे पहले दोनों को अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया जाएगा। ट्रस्ट का फैसला ही अंतिम फैसला होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now