राजनाथ सिंह का दावा – नेहरू सरकारी खजाने से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे, सरदार पटेल ने रोका

December 4, 2025 12:27 AM

वडोदरा। रक्षा मंत्री RAJNATH SINGH ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के साधली गांव में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद का निर्माण सरकारी पैसे से कराना चाहते थे लेकिन सरदार पटेल ने सख्ती से इसके खिलाफ खड़े हो गए और ऐसा होने नहीं दिया। राजनाथ ने सोमनाथ मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि नेहरू वहां भी सरकारी पैसा खर्च करने के खिलाफ थे, मगर पटेल ने जनता के चंदे से ही पुनर्निर्माण करवाया।

‘अगर पटेल पीएम होते तो कश्मीर की स्थिति अलग होती’

राजनाथ सिंह ने कहा कि 1946 में ज्यादातर प्रांतीय कांग्रेस कमेटियों ने सरदार पटेल को पार्टी अध्यक्ष (बाद में पीएम पद) बनाने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन गांधीजी के कहने पर पटेल ने नाम वापस ले लिया। रक्षा मंत्री बोले, ‘अगर सरदार प्रधानमंत्री होते तो कश्मीर का पूरा नक्शा ही अलग होता।’ उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को सरदार को सच्ची श्रद्धांजलि बताया और कहा कि नेहरू ने खुद को भारत रत्न दे दिया जबकि मोदी जी ने पटेल को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा देकर असली सम्मान दिया।

यूनिटी मार्च को संबोधित करते हुए राजनाथ ने अयोध्या राम मंदिर का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ की तरह राम मंदिर में भी एक पैसा सरकारी नहीं लगा, सब जनता के चंदे से बना। मार्च करमसद (पटेल का जन्मस्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जा रही है और 6 दिसंबर को समाप्त होगी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now