लोहिया जयंती पर रायपुर में परिचर्चा, पुस्तक विमोचन और विचार मंथन

RAIPUR NEWS: रायपुर में 22 मार्च 2026 को लोहिया जयंती की पूर्व संध्या पर एक परिचर्चा एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में “लोहिया की हिमालय नीति” पुस्तक का विमोचन होगा जिसके लेखक डॉ. अशोक पंकज हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता रघु ठाकुर करेंगे। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं में सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल, पूर्व कुलपति जगदीश उपासने, इतिहासकार डॉ. संजय अलंग तथा प्रो. मनोज दयाल (कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, रायपुर) शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह तोमर करेंगे। यह आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें लोहिया विचारधारा, हिमालय नीति और समकालीन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now