रायपुर के डीसीपी विकास कुमार NIA में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

DCP Vikas Kumar

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक और प्रोटोकॉल के पद पर तैनात 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार (DCP Vikas Kumar) केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उन्हें देश की प्रमुख जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र जारी कर उनकी प्रतिनियुक्ति की जानकारी दी है। आदेश के मुताबिक विकास कुमार अब एनआईए में एसपी के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

विकास कुमार 2020 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि एनआईए देश में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच करने वाली प्रमुख एजेंसी है।

प्रतिनियुक्ति से पहले विकास कुमार रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब उनके एनआईए में जाने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में उनके स्थान पर नई पदस्थापना की संभावना जताई जा रही है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories