राहुल गांधी का दावा, जल्‍द जेल जाएंगे असम के सीएम, हिमंता बिस्वा का पलटवार- ‘आप आतिथ्य का आनंद लीजिए’

July 16, 2025 11:52 PM
Rahul VS Himanta

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने असम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही कांग्रेस के बब्बर शेर सरमा को जेल में डाल देंगे। राहुल के इस बयान पर हिमंता ने कड़ा पलटवार किया है। राहुल गांधी ने दावा किया था कि जल्द ही कांग्रेस की सरकार आएगी और हिमंता बिस्वा शर्मा को जेल जाना पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन राज्य की जनता भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जेल में डाल देगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री काल में चारों ओर भय एवं भ्रष्टाचार व्याप्त है, वे जानते हैं कि कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है और कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उसे जेल पहुंचाएंगे। इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है क्योंकि उसे अब न मोदी बचा पाएंगे और न ही शाह! राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए हिमंता ने कहा कि कांग्रेस नेता यह भूल गए कि वे स्वयं देश भर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘मैंने सुना है कि आप नेशनल हेराल्ड घोटाले में ₹5,000 करोड़ से अधिक के भारी भ्रष्टाचार के आरोपों में जमानत पर बाहर हैं। आपको भारत के सबसे भ्रष्ट कांग्रेस अध्यक्षों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। साफ कहूं तो मुझे आपकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं जानता हूं और देश जानता है कि आप आज भारत के सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं।’

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया, ‘लिखित में ले लीजिए, हिमंता को निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा।’ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान बिल्कुल यही शब्द कहे। शर्मा ने कहा, ‘वे सिर्फ यही कहने के लिए असम आए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘राहुल जी, आपको मेरी शुभकामनाएं, दिन में बाकी समय असम के आतिथ्य का आनंद लीजिए।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now