छत्तीसगढ़ में बॉन्डेड डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी की उम्मीद, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई समिति

Resident Doctors Duties

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बॉन्डेड MBBS और PG डॉक्टरों (Chhattisgarh bonded doctors) के मानदेय में संशोधन की उम्मीद बढ़ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (IMA JDN) की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने छह सदस्यीय समिति गठित की है। समिति को 15 कार्यदिवस के अंदर अपनी अनुशंसाएं देनी होंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने 14 नवंबर को समिति गठन का आदेश जारी किया। IMA JDN ने विभाग को दिए गए प्रतिवेदन में कहा था कि बॉन्डेड चिकित्सकों को मिलने वाला मौजूदा मानदेय उनकी जिम्मेदारियों और कठिन कार्य परिस्थितियों के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। संगठन ने ग्रामीण, दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए क्षेत्र के आधार पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की भी मांग की थी।

समिति की संरचना

समिति की अध्यक्षता अपर संचालक इंद्रजीत वर्मा करेंगे। इसमें शामिल अन्य सदस्य हैं:
संयुक्त संचालक प्रेमलता चंदेल
उप संचालक देवेंद्र प्रधान
उप संचालक (स्थापना) डॉ. अभिजीत बनर्जी
सहायक लेखा अधिकारी कोमल टंडन
डाटा एंट्री ऑपरेटर दुर्गेश कुमार गुप्ता

समिति बॉन्डेड एमबीबीएस और पीजी विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिए जा रहे वर्तमान मानदेय की समीक्षा करेगी और पुनरीक्षण के संबंध में अपनी सिफारिशें पेश करेगी। अब डॉक्टरों की निगाहें समिति की अनुशंसाओं पर टिकी हैं। मानदेय में कितनी बढ़ोतरी होगी और नई व्यवस्था कब से लागू होगी, यह समिति की रिपोर्ट और राज्य सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही साफ होगा।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now