तूता माना धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन पर रोक, रखरखाव कार्य का दिया हवाला

Tuta Dharna Sthal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नया रायपुर का तूता माना धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश निकाला है।

जिला प्रशासन की तरफ से आदेश में कहा गया है कि इस धरना स्थल का रखरखाव यानी कि संधारण कार्य किया जाएगा। जब तक संधारण कार्य चलेगा, धरना स्थल को नगर विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। रखरखाव कार्य पूरा होने तक तूता धरना स्थल पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या सभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा।

तूता माना में धरना स्थल से पहले रायपुर के बुढ़ा तालाब के पास यह धरना स्थल था। बुढ़ा तालाब धरना स्थल के तौर पर इसकी पहचान थी।

इससे पहले मोती बाग में धरना प्रदर्शन होता था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दौर में इसे बुढ़ातालाब शिफ्ट किया गया।

पिछली सरकार यानी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के दौर में बुढ़ा तालाब धरना स्थल को नया रायपुर के तूता माना ध्ररना स्थल में शिफ्ट कर दिया गया। अब वर्तमान सरकार ने इस पर भी आगामी आदेश तक रोक लगा दिया है।

यह भी पढ़ें : NHM के 16 हजार कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories