प्रियंका गांधी के तीखे तेवर; प्रेस से कहा – हमसे पूछते हैं, सरकार से सवाल क्यों नहीं करते?

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi वाद्रा ने NEET पेपर लीक और संसद की कार्यवाही को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के सांसदों को बाहर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, लेकिन पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक होने के बावजूद एक भी दोषी को सजा नहीं मिली।

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं। पिछले 10 साल में 152 प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली। अगर प्रधानमंत्री हर सफलता के लिए जिम्मेदार हैं, तो आज जो हो रहा है, उसके लिए भी वे जिम्मेदार हैं।’

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now