बढ़ते अपराध से परेशान जनता ने पुलिस के खिलाफ निकाली रैली, 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया

August 20, 2025 11:55 PM
Pankaj Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ स्थानीय रहवासियों ने आज सड़क पर प्रदर्शन किया। गोगांव और गुढ़ियारी क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा, शराब, सट्टा, और बढ़ते अपराध से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस पार्टी के नेता भी शामिल हुए।

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कहा कि राजधानी में लगातार अवैध नशे का कारोबार बढ़ते जा रहा है। 15 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो गुढ़ियारी थाने का घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राम साहू ने कहा कि संत कबीर दास वार्ड कं. 3 के समस्त क्षेत्र में कुछ समय से अपराधिक घटनाए बहुत बढ़ गई हैं। पूरे वार्ड में बेखौफ अवैध शराब, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों विक रहें है। वार्ड में सट्टे का कारोबार भी जोर-शोर से चल रहा है। स्कूल की दिवार से लगकर अवैध आहता और चखना सेंटर चल रहा है, जिसके कारण स्कूल से आते-जाते समय छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी रोकथाम के लिये थाना गुढियारी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कांग्रेस नेता लोकेश साहू ने कहा कि इस ज्ञापन के माध्यम से हम सभी ने गुढियारी थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा और कहा है किह वार्ड में शांति व्यवस्था बनाये रखने के किए अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। कार्रवाई नहीं करने पर स्थानीय लोगों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : रायपुर के तीन युवकों को धमतरी में दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से मारकर की हत्या, पुलिस पकड़ी तो पोज देते रहे हत्यारे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now