गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर की चर्चा की शुरुआत

December 9, 2025 1:12 PM
SIR

नई दिल्ली। ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर संसद में खास चर्चा शुरू हुई है। सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चर्चा की शुरुआत की। अब मंगलवार को राज्यसभा में भी दोपहर 1 बजे से इस पर विशेष चर्चा शुरू हुई। सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा की शुरूआत की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसका समापन करेंगे।

इस चर्चा का उद्देश्य देश की आजादी की लड़ाई में ‘वंदे मातरम’ के महत्व को याद करना और आने वाली पीढ़ियों को इससे जोड़ना है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now