सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, वायुसेना ने की कार्रवाई

May 13, 2025 11:51 AM
Pakistani drone intrusion

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सोमवार रात भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बावजूद पाकिस्तानी ड्रोन्स की घुसपैठ की घटना सामने आई है। भारतीय वायुसेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया। इस दौरान सांबा में ब्लैकआउट की स्थिति में वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन्स को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए, जिसके बाद आसमान में लाल धारियां और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेना ने अपने बयान में कहा कि सांबा सेक्टर में ड्रोन गतिविधियां तुलनात्मक रूप से कम थीं और उनका मुकाबला किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं है। पिछले 15 मिनट से सांबा में कोई ड्रोन गतिविधि नहीं देखी गई है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से ड्रोन्स के आने के समय का खुलासा नहीं किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की हरकतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए भारत तैयार है। सीजफायर के बावजूद जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित सभी सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी है। भारतीय सेना और वायुसेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now