रिलायंस ने किया ऑपरेशन सिंदूर ट्रेडमार्क पर दावा

Operation Sindoor

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को ट्रेड मार्क्स रजिस्ट्री के समक्ष एक आवेदन दायर कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को वर्क मार्क के रूप में पंजीकृत करने की मांग की है।

इस शब्द का पंजीकरण वर्ग 41 के अंतर्गत ‘वस्तुओं और सेवाओं’ के लिए मांगा गया है, जिसमें शिक्षा और मनोरंजन सेवाएं शामिल हैं।
इस बीच तीन अन्य व्यक्तियों मुकेश चेतराम अग्रवाल, ग्रुप कैप्टन कमल सिंह ओबेर (सेवानिवृत्त) और आलोक कोठारी ने भी इस टर्म के पंजीकरण के लिए आवेदन किया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 6-7 मई की रात से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर शुरू किया गया वर्तमान अभियान है। यह पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया है जिसमें 28 भारतीय मारे गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories