ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है- IAF, राजनाथ बोले- भारत की सेनाओं की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी

May 12, 2025 2:13 AM
operation sindoor is onn

दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन सिंदूर (operation sindoor is onn) अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन जारी रहने की जानकारी साझा की है। भारतीय वायु सेना ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। भारतीय वायु सेना के आधिकारिक X अकाउंट से यह जानकारी साझा की है।

(IAF) भारतीय वायु सेना ने X  पर पोस्ट कर लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए।चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी। IAF सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आतंकी अब सरहद पार भी सुरक्षित नहीं हैं। हमने यह दुनिया को दिखा दिया है। रावलपिंडी तक इस बार आवाज सुनाई दी। भारतीय सेना ने पराक्रम दिखा दिया है। हमने कभी उनके आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ संयम का भी परिचय दिया। भारत विरोधी और आतंकी संगठनों ने भारत माता के मस्तक पर हमला किया। कई परिवार को सिंदूर मिटाए थे। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इंसाफ दिलाने का काम किया है। यह ऑपरेशन भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रदर्शन है।

भारतीय सेना ने पराक्रम दिखा दिया है। आतंकवाद के लिए सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी। हमने कभी उनके आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ संयम का भी परिचय दिया है। भारत की सेनाओं की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी।

सीजफायर के बाद पीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और CDS भी मौजूद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now