ओडिशा के कटक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

Odisha Hospital Fire: ओडिशा के कटक शहर स्थित श्रीराम चंद्र भांजा (SCB) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में रविवार रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। SCB ओडिशा का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां पूरे राज्य से गंभीर मरीज इलाज के लिए आते हैं।

आग अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर ICU में लगी। यहां करीब 23 क्रिटिकल मरीज भर्ती थे। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। धुएं और आग के कारण कई मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हुई। 7 मरीज ICU में ही दम घुटने से मर गए। 3 मरीजों की मौत उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करते समय हुई। कम से कम 11 अस्पताल कर्मचारी मरीजों को बचाने के दौरान झुलस गए। 5 मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल के अपने फायर डिपार्टमेंट ने पहले रिस्पॉन्स दिया। बाहर से तीन फायर टेंडर भी जल्दी पहुंचे और आग पर काबू पाया। गंभीर मरीजों को न्यू मेडिसिन ICU में शिफ्ट किया गया।CM और अधिकारियों का दौराओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की स्थिति का जायजा लिया और पूरी मदद का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा हर मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 25 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी प्रभावित मरीजों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य सचिव, कटक जिला कलेक्टर, DCP और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now