ननों को न्‍याय के लिए उठी आवाज, रिहाई के लिए प्रदर्शन की तैयारी

August 5, 2025 12:57 PM
CG NUN ARREST CASE

बेंगलुरु। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग में कथित धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार हुईं दो ननों की रिहाई के लिए ईसाई संगठन एकजुट हो रहे हैं। बेंगलुरु के आर्चडायोसीज और मंड्या के डायोसीज सहित कई ईसाई संगठनों ने दोनों सिस्टर्स की तत्काल रिहाई की मांग की है।

लेंस संपादकीय: धर्म के नाम पर

क्राइ बेंगलुरु (कांफ्रेंस ऑफ रिलिजियस इंडिया), ऑल कर्नाटक यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम फॉर ह्यूमन राइट्स (AKUCHFR) और भारतीय ईसाई एकता फोरम सहित सभी ईसाई संगठनों ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन 2 अगस्त  को दोपहर 3:00 बजे फ्रीडम पार्क में किया जाएगा, जहां ईसाई समुदाय और अन्य संगठन ईसाइयों और इन दो सिस्टर्स पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

यह भी देखें : कोई धर्मांतरण नहीं, अपनी मर्जी से आगरा जा रही थी आदिवासी युवती, धमकी देकर ननों के खिलाफ दिलाया बयान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now