रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की आईएएस निधि छिब्बर नीति आयोग की सीईओ बनाई गईं। छत्तीसगढ़ कैडर के ही 1987 बैच के आईएएस बीवीआर सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल पूरा होने पर निधि छिब्बर को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
निधि छिब्बर 2017 से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।वे अभी केंद्र में ही विकास,निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (DMEO) के महानिदेशक के पद पर पदस्थ हैं। सुश्री छिब्बर छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्य सच्ची विकास शील की पत्नी हैं। वे पूर्व में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) की भी अध्यक्ष रह चुकी हैं।
इससे पूर्व उन्हें नीति आयोग में अतिरिक्त सचिव का पदभार सौंपा गया था। अप्रैल 2025 में उन्हें कुछ समय के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) के रूप में नियुक्त किया गया था।











