ट्रंप के साथ ‘हमास पर जीत’ पर चर्चा के लिए अमेरिका जाएंगे नेतन्याहू

March 6, 2025 3:33 PM

तेल अवीव। दो फरवरी (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आगामी बैठक में गाजा पट्टी में “हमास पर जीत”, ईरान का मुकाबला करने और अरब देशों के साथ राजनयिक संबंध बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

व्हाइट हाउस में मंगलवार को नेतन्याहू के साथ होने वाली बैठक राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद ट्रंप की किसी विदेश नेता के साथ पहली बैठक होगी। यह बैठक ऐसे समय में होगी, जब अमेरिकी और अरब मध्यस्थ गाजा पट्टी में युद्ध रोकने और बंधकों-कैदियों की अदला-बदली के लिए सोमवार से संघर्ष-विराम समझौते के अगले चरण पर सहमति कायम करने की कवायद शुरू करने वाले हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now